वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. इस भिड़ंत में एक से एक विस्फोटक खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने जमकर रन बनाए हैं, तो कई बेहतरीन गेंदबाज भी हुए हैं , जिन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी की दम पर बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है. हालांकि, आज हम यहां बात कर रहे हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में. आपको शायद भरोसा नहीं होगा लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त जलवा है और एक खिलाड़ी ने तो संन्यास ले लिया है, लेकिन वह फिर भी इस फेहरिस्त में शामिल है. बहरहाल आइए जानते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप 3 हिटर के बारे में.
बेन स्टोक्स
साल 2019 से 2025 के बीच सबसे ज्यादा छक्के ठोकने की लिस्ट में नंबर 1 पर इंग्लैंड के तूफानी ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स का नाम है. स्टोक्स ने WTC में अभी तक खेले 57 मैचों की 103 पारियों में 37.89 की औसत से 3616 रन बनाए और 86 छक्के जड़ने का कारनामा किया है. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 17 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. वहीं, इस बीच उनका उच्चतम स्कोर 176 रनों का रहा है.
ऋषभ पंत
साल 2019-2025 के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर 2 पर भारत के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम है. ऋषभ अपने बेबाक अंदाज और तेज-तर्रार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, फिर चाहे टेस्ट फॉर्मेट क्यों ना हो. वह हवाई फायर करने से कभी नहीं कतराते हैं. बता दें कि उन्होंने मात्र 39 मैचों की 69 पारियों में 42.78 की बेहतरीन औसत से 75 छक्के ठोकने का काम किया है. इस दौरान उन्होंने 2760 रन बनाए साथ ही उन्होंने 6 शतक और 16 अर्धशतक लगाए.
रोहित शर्मा
लिस्ट में नंबर 2 पर भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. रोहित टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम इस फेहरिस्त में शुमार है. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 40 मैचों की 69 पारियों में 41.35 की औसत से 56 छक्के जड़े थे. रोहित ने 9 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 2716 रन बनाने का काम किया.
ये भी पढ़ें: IPL का अमर रिकॉर्ड , इस भारतीय बल्लेबाज ने ठोका था पहला शतक, सदियों तक किया जाएगा याद