थाने का घेराव करते हिन्दू संगठनों के सदस्य।
आगर मालवा में बुधवार रात तीन हिन्दू युवकों पर हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब युवक देशराज पिता पप्पू ढोली और उसके दो दोस्त अपने ग्राम कांकरिया लौट रहे थे। इस घटना के विरोध में गुरुवार शाम बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठनों ने कोतव
.
प्रदर्शनकारी लंबे समय तक थाने के बाहर नारेबाजी करते रहे। बाद में सीएसपी मोतीलाल कुशवाह और टीआई शशि उपाध्याय ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने आवश्यक विधिक धाराओं में वृद्धि करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
थाना परिसर में मौजूद हिन्दू संगठनों के सदस्य।
पोस्ट से मारपीट तक पहुंचा मामला
पीड़ित युवक देशराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया है कि वह हिन्दू संगठन से जुड़ा है। उसने बताया कि उसकी बाइक पर ‘हिन्दू राष्ट्र’ लिखा है और उसके घर पर भगवा ध्वज लगा है। देशराज के अनुसार, इसी वजह से वर्ग विशेष के कुछ युवकों ने ईर्ष्या वश उसका रास्ता रोककर मारपीट की।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे पुरानी रंजिश का मामला बताया है। पुलिस ने चार आरोपियों शाहरुख, आजाद खां, कालू खां और रुस्तम के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
बजरंग दल के प्रखंड सह संयोजक संजय गुजराती ने बताया कि युवक की गंभीर हालत को देखते हुए सभी हिन्दू संगठनों ने थाने का घेराव किया था। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मारपीट में घायल देशराज ढोली।
दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी
सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने पुष्टि की कि घटना में मारपीट हुई है। उन्होंने बताया कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता विधि सम्मत धाराओं में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है और जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।