मुरैना के अंबाह एनआरसी में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के संभावित निरीक्षण की खबर ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही एनआरसी प्रभारी डॉक्टर प्रमोद शर्मा और स्टाफ ने व्यवस्थाएँ ठीक करने की जल्दबाजी में नई बैड शीट तक भर्त
.
लेकिन कुछ ही देर बाद जब निरीक्षण कैंसिल होने की सूचना मिली तो पूरा सिस्टम तुरंत अपनी पुरानी स्थिति में लौट आया। दी गई बैड शीट वापस ले ली गईं, मेन्यू वाला खाना बंद कर पूर्ववत भोजन बनाने को कह दिया गया। इसी पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक भर्ती बच्चे की मां ने बनाकर सार्वजनिक किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
महिला द्वारा बनाए गए दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में बैड शीट बदलते हुए व अतिरिक्त सफाई होती दिखती है। महिला कहती है कि निरीक्षण की खबर के बाद आज चार बार सफाई हुई, जबकि सामान्यतः दिन में केवल दो बार सफाई होती है।
दूसरा वीडियो भोजन का है, जिसमें महिला बताती है कि सब्जी बेस्वाद है, रोटियां पर्याप्त नहीं हैं और कई माताएं बाजार से अचार लाकर स्वाद बढ़ाती हैं। महिला का कहना है कि वह तो अपने घर से खाना मंगवाती है।
मैन्यू
वर्तमान में 6 बच्चे भर्ती एनआरसी में पहले 7 बच्चे भर्ती थे, पर बुधवार सुबह एक बच्चे को छुट्टी दे दी गई। वर्तमान सूची में—रेनू, आयांश, मानव, आदित्य, अलिना और नैनिक सिंह शामिल हैं। प्रभारी सीएमएचओ डॉ. अजय गोयल ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है। बैड शीट बदलने व मेन्यू बदलने की बातें वीडियो में स्पष्ट हैं। मामले की जांच के लिए डीएमओ डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जब भास्कर संवाददाता ने एनआरसी प्रभारी डॉ. प्रमोद शर्मा से संपर्क किया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा मैं अभी व्यस्त हूं, बाद में बात करूंगा।