Mandla News: ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के लगभग 20 सांसदों का दल मंडला पहुंचा. समिति ने कान्हा टाइगर रिजर्व का भ्रमण करते हुए सुबह की सफारी में टाइगर दर्शन किए. जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन्यजीवों ने सांसदों को बेहद प्रभावित किया. पार्क प्रबंधन की सराहना करते हुए समिति ने कान्हा को देश के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में अव्वल बताया. सफारी के बाद सांसद इमरान मसूद और विजय कुमार दुबे ने पार्क व प्रबंधन की विशेष प्रशंसा की और इसे उत्कृष्ट संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण बताया.