Last Updated:
The Pop-Up Flea Grand Fair: एमपी के इंदौर में इस वक्त एक ऐसा एग्जिबिशन लगा है जो अपने एक्सक्लूसिव और एथेनिक कलेक्शन के लिए जाना जाता है. साकेत क्लब में आयोजित ‘द पॉप-अप फ्ली: वेडिंग-विंटर एग्जीबिशन’ ने शहर की रौनक और बढ़ा दी है. जानिए इसके बारे में कक्या
The Pop-Up Flea Grand Fair: इंदौर में इस वक्त एक ऐसा एग्जिबिशन लगा है जो अपने एक्सक्लूसिव और एथेनिक कलेक्शन के लिए जाना जाता है. साकेत क्लब में आयोजित ‘द पॉप-अप फ्ली: वेडिंग-विंटर एग्जीबिशन’ ने शहर की रौनक और बढ़ा दी है. यह फ्ली मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, यदि आप शादी की खरीदारी या सर्दियों के लिए एक्सक्लूसिव कलेक्शन की तलाश में हैं, तो यह मेला आपके लिए ही है. यह एग्जीबिशन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है और इसकी संयोजक चांदनी शशनानी है.
मेले में स्टॉल लगा रही आरती पंवार ने लोकल 18 को बताया इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक ही छत के नीचे 80 स्टॉल्स मिल जाएंगे जहां ज्वेलरी से लेकर वेडिंग कलेक्शन तक केवल प्रीमियम क्वालिटी प्रोडक्ट्स अच्छे दाम पर मिल जाएंगे. यह केवल स्थानीय मार्केट नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत के कारीगरों और डिजाइनरों को एक मंच देता है. इस मेले में देश के प्रमुख फैशन हब जैसे कश्मीर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और अहमदाबाद जैसे राज्यों से क्राफ्ट्स वर्क्स खुद आए हैं.
कौन से खास प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं ?
यहां आपको सर्दियों के लिए कश्मीर की बनी पश्मीना शॉल से लेकर फेरन का कुर्ता नवीनतम डिज़ाइनर लहंगे, पारंपरिक सिल्क की साड़ियां और कंटेंपरेरी गाउन्स मिलेंगे. साथ ही, हैंडक्राफ्टेड टेंपल ज्वेलरी से लेकर डायमंड रेप्लिका तक, आभूषणों का एक शानदार कलेक्शन मौजूद है. वहीं घर को सजाने के लिए हैंडीक्राफ्ट्स, सुगंधित कैंडल्स, आर्टिस्टिक वॉल हैंगिंग्स और ऑर्गेनिक स्किनकेयर उत्पादों के कई स्टॉल्स लगे हैं. साथ ही खाने पीने के होम बेकर्स के स्टॉल भी हैं, जहां आप स्वादिष्ट स्नैक्स और डेसर्ट का मजा ले सकते हैं.
इस एग्जीबिशन में छोटे बुटीक और कारीगरों के विशेष कलेक्शन उपलब्ध हैं, जो आपको मॉल या सामान्य दुकानों में नहीं मिलेंगे, यहां की रंगीन सजावट और माहौल आपको एक-एक बेहतरीन एग्जीबिशन का अनुभव देता है. अगर आप कम उपलब्ध चीजों और खास तौर पर तैयार की गई हैंडीक्राफ्ट के शौकीन है तो यहां आपको जरूर आना चाहिए.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें