सिंगरौली के बैढ़न जिला मुख्यालय स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अब सभी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। कलेक्टर गौरव बेनल ने केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए। अभी तक दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले उपकरणों का रिकॉर्ड मैनुअल रूप से रजिस्टर म
.
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बेनल ने केंद्र में उपलब्ध उपकरणों, उनके वितरण प्रक्रिया और स्टाफ की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उपकरण निर्माण गतिविधियों का भी अवलोकन किया और स्टाफ से बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि केंद्र की व्यवस्थाएँ संतोषजनक हैं, लेकिन दिव्यांगजनों को अधिक लाभ पहुचाने के लिए इन्हें और बेहतर बनाना आवश्यक है।
कलेक्टर ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि केंद्र में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद हर महीने केवल 8 से 10 हितग्राहियों को ही उपकरण मिल पा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, कलेक्टर बेनल ने आदेश दिया कि दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी प्रत्येक जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। इससे उपकरणों की आवश्यकता वाले लोगों की समस्याएँ तुरंत सुनी जा सकेंगी और मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
कलेक्टर के इन निर्देशों के बाद उम्मीद है कि जिले में दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी सेवाएँ अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनेंगी। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी और कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।