नाम तो सुना ही होगा! इंदौर से इन ब्रांड्स की शुरुआत,आपने भी किया होगा इस्तेमाल

नाम तो सुना ही होगा! इंदौर से इन ब्रांड्स की शुरुआत,आपने भी किया होगा इस्तेमाल


Last Updated:

Indore News: मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है. इसकी आर्थिक राजधानी है इंदौर, वैसे तो यह टू टियर शहर में गिना जाता है. यहां से दुनिया भर में ऐसे ब्रांड निकले हैं जिनका इस्तेमाल आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी होता होगा.

मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है. इसकी आर्थिक राजधानी है इंदौर, वैसे तो यह टू टियर शहर में गिना जाता है. यहां से दुनिया भर में ऐसे ब्रांड निकले हैं जिनका इस्तेमाल आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी होता होगा. ऐसी कंपनियों के नाम जो आपने सुनी तो होंगे. लेकिन आपको नहीं पता होगा कि यह इंदौर से बने हैं

indore india

इंदौर उद्यमिता के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा है होलकर साम्राज्य के समय भी यहां कईं बड़ी कपड़ा मिल हुआ करती थी, टेक्नोलॉजी, स्नैक्स, ऑटोमोबाइल, IT या इंजीनियरिंग हर क्षेत्र में इंदौर से आने वाले कुछ ब्रांड अग्रणी रहे हैं, इंदौर की कहानियाँ अब दुनिया भर के बाजारों में गूंज रही हैं

indore

डायमंड चिप्स तो आपने जरूर खाई होगी, 2003 में शुरू हुए ब्रांड की पैरंट कंपनी है प्रताप स्नैक्स जिसने बाजार में आते ही हलचल मचा दी थी. कंपनी ने आलू चिप्स,एक्सट्रूडेड स्नैक्स और नमकीन की एक विशाल श्रृंखला के साथ तेजी से राष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज की थी. 2017 में इस कंपनी का आईपीओ भी आ चुका है, डायमंड चिप्स इस बात का प्रमाण है कि इंदौर का नमकीन केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Impetus

Impetus Technologies की स्थापना 1991 में इंदौर में हुई थी जो एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी के रूप में थी. यह कंपनी आज एक प्रमुख डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी है जो उद्यमों को उनके डेटा और क्लाउड परिवर्तन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है. यह कंपनी बिग डाटा क्लाउड इंजीनियरिंग और जेनरेटिव आई जैसी विधाओं में विशेषज्ञता रखती है. ‌केवल सॉफ्टवेयर बल्कि अमेरिकन एक्सप्रेस डी एंड बी जैसी कंपनियों के लिए अन्य आउटसोर्स सेवाएं भी देती है

indore

खाने-पीने के आइटम से ही जुड़ा एक और नाम है नीलॉस अचार, इसका स्वाद आपने अपनी जिंदगी में कभी ना कभी जरूर चखा होगा. यह खास तौर पर अपने मसाले और उच्च गुणवत्ता वाले अचार के लिए जाना जाता है. इसकी पैरंट कंपनी नीलांश फूड प्राइवेट लिमिटेड अन्य खाद्य पदार्थ जिसे टूटी फ्रूटी भी बनती है जो देश की सबसे बड़ी फ्रूटी कंपनी है. ‌शुरुआती दिनों में कांच के जार में पैकेजिंग से लेकर आज के हैंडी प्लास्टिक कंटेनरों तक, नीलांश ने अपनी पहुँच को देश भर के छोटे किराना स्टोर्स और बड़े सुपरमार्केट तक बढ़ाया है.

shakti pump

जब भी बात वाटर पंप की आती है तू केवल एक ही नाम सबको याद आता है वह है शक्ति पंप्स. इस कंपनी की शुरुआत सन 1982 में हुई थी कंपनी के मालिक दिनेश पाटीदार का उद्देश्य था उन किसानों की उम्मीद पर पूरी करना जिनकी फैसले पानी के इंतजार में सुख जाती थी, कंपनी ने शुरुआत में स्टेनलेस स्टील समरसिबल पंप और मोटर्स के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया, यह कंपनी सोलर ऊर्जा से चलने वाले पम्प बनाती है, भारत के घरेलू सोलर पंप बाजार में लगभग 30% मार्केट शेयर इसी का है

snacks backery

द बेल्जियन वेफल को. आज बकरी इंडस्ट्री में एक जाना मारा नाम है इसकी शुरुआत श्रेया अग्रवाल ने2015 में की थी। ‌यह ब्रांड भारत में ‘ऑन-द-गो’ वेफल्स के कॉन्सेप्ट को लोकप्रिय बनाने वाले शुरुआती खिलाड़ियों में से एक था.TBWC की USP इसका अंडे रहित बैटर और प्रीमियम फिलिंग थी। अपनी सफलता के बाद, इन्होंने 2021 में एफएमसीजी सेगमेंट में भी प्रवेश किया, जिसमें वफ़ल/पैनकेक प्रीमिक्स और स्प्रेड जैसे उत्पाद शामिल थे। इस ब्रांड ने अपनी नवीनता और त्वरित विस्तार के कारण एक राष्ट्रीय स्तर का फास्ट-फूड और एफएमसीजी ब्रांड के रूप में पहचान बनाई है।

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

नाम तो सुना ही होगा! इंदौर से इन ब्रांड्स की शुरुआत,आपने भी किया होगा इस्तेमाल



Source link