MP News Live Updates : सीधी बस हादसा : सीएम शिवराज कर रहे हैं राहत कार्य की मॉनिटरिंग– News18 Hindi

MP News Live Updates : सीधी बस हादसा : सीएम शिवराज कर रहे हैं राहत कार्य की मॉनिटरिंग– News18 Hindi


सीधी बस हादसे में मरने वालों की संख्या 25 तक जा पहुंची है.अभी तक सभी 25 लाशें निकाल ली गयी हैं.इसकी पुष्टि मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने की है.मरने वालों में स्टूडेंट,महिला और बुजुर्ग सब शामिल हैं.सीएम के निर्देश पर मंत्री तुलसी सिलावट और रामखिलावन पटेल सीधी जा रहे हैं.दोनों मंत्री घटनास्थल का दौरा कर राहत बचाव कार्य देखेंगे और फिर सीएम शिवराज को रिपोर्ट देंगे.इस बीच सीएम शिवराज ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बुलाया है.वो मंत्रालय में परिवहन मंत्री से हादसे के बारे में चर्चा करेंगे.






Source link