सतना में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड ‘महाकोष’ की नक़ल कर नकली तेल बेचने वाली कंपनी आशा एंड आशा ट्रेडर्स पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई हुई। यह छापेमारी दिल्ली वाणिज्यिक न्यायालय के आदेश पर की गई। कंपनी ‘महोदय’ नाम से महाकोष जैसी पैकेजिंग और लो
.
पतंजलि फूड्स लिमिटेड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यह कंपनी महाकोष के डिज़ाइन, ट्रेडमार्क और लोगो की नकल कर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही है। इस पर पतंजलि की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली वाणिज्यिक न्यायालय में वाद दायर किया। मामले की गंभीरता देखते हुए न्यायालय ने फैक्ट्री में छापे के लिए लोकल कमिश्नर की नियुक्ति की।

20 नवंबर 2025 को लोकल कमिश्नर की टीम सतना पुलिस के साथ मैहर बाईपास स्थित ट्रेडर्स के परिसर पहुंची। निरीक्षण में महाकोष से मिलती-जुलती पैकिंग में ‘महोदय’ नाम से बड़ी मात्रा में संदिग्ध तेल मिला। टीम ने सभी माल और पैकेजिंग सामग्री को सर्च एंड सीज़र के तहत जब्त कर सील कर दिया।
लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि कंपनी महाकोष के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क, लोगो और कॉपीराइट शैली की खुली नकल कर नकली उत्पाद बाजार में उतार रही थी। न्यायालय के आदेशानुसार अब ‘महोदय’ ब्रांड के नाम से तेल का उत्पादन, बिक्री, स्टॉक रखना या विज्ञापन करना अदालत की अवमानना माना जाएगा। उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।