मुख्य चौराहों पर चलाया हेलमेट अभियान: ग्वालियर में बिना हेलमेट चालकों को बांटे हेलमेट, दिलाई यातायात नियमों की शपथ – Gwalior News

मुख्य चौराहों पर चलाया हेलमेट अभियान:  ग्वालियर में बिना हेलमेट चालकों को बांटे हेलमेट, दिलाई यातायात नियमों की शपथ – Gwalior News



ग्वालियर में हेलमेट को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

ग्वालियर में यातायात पुलिस द्वारा 6 से 22 नवंबर तक विशेष हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह अभियान दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों के लिए है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों के प्रत

.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया, पंपलेट और घोषणाओं के माध्यम से यातायात नियमों और हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गुरुवार शाम को इंदरगंज चौराहे पर विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी यातायात कम्पू निरीक्षक धनंजय शर्मा और सूबेदार प्रवल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया चालकों को जन सहयोग से हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें यातायात नियमों की शपथ दिलाई और हेलमेट पहनने की उपयोगिता समझाई।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी होना और उनका पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आग्रह किया।

इंदरगंज चौराहे पर मौजूद सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान में आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हेलमेट की उपयोगिता को समझते हुए हमेशा हेलमेट धारण कर चलने की शपथ ली।



Source link