आरोपियों ने दलित युवक की डंडे से पिटाई की थी।
नर्मदापुरम के माखननगर से आधा किमी दूर मैदान में दलित युवक पर जमकर लाठी-डंडे बरसाने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग है। सभी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट की धाराओं के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।
.
गुरुवार शाम को सभी आरोपियों को तहसीलदार कोर्ट में पेश किया। थाने से तहसील कार्यालय तक चार आरोपियों को पैदल जुलूस निकालते हुए ले जाया गया। आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप अहिरवार से मारपीट की गई थी।
माखननगर थाना प्रभारी अनूप उईके ने बताया प्रदीप अहिरवार और पवन शर्मा दोनों हाई स्कूल ग्राउंड के पास चाय पीने गए थे। तभी वहां कटप्पा उर्फ सुजल कालोशिया, स्वयं उर्फ शुभम प्रधान आ गए। उन्होंने प्रदीप अहिरवार से हाथापाई करने लगे। कुछ ही देर में उनके साथी मिलन, नमन व नाबालिग साथी भी आ गए। सभी मिलकर प्रदीप को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला।
बचाने आए व्यक्ति को भी मारा पवन बचाने आया तो उसे भी डंडे से पीटा। पिटाई में प्रदीप अहिरवार के सिर में चित आई थी। थाना प्रभारी ने बताया फरियादी पवन दुबे की रिपोर्ट पर 5 आरोपियों के खिलाफ के दर्ज किया था। बाद में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पहचान करने पर प्रकरण में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। दो नाबालिग है। पुरानी रंजिश में यह मारपीट हुई थी सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

थाना प्रभारी अनूप उईके ने बताया जिस युवक के साथ मारपीट की गई। वो खुद का एक इंस्टाग्राम पेज चलाता है। पेज पर काफी वीडियो पोस्ट होते है।