पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच और मोबाइल डेटा की पड़ताल कर रही है।
रीवा जिले के सेमरिया स्थित संस्कार शिक्षा निकेतन स्कूल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। गुरुवार को पुलिस ने मौके से छात्रा का मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा ह
.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है- “टीचर जब भी मारता था… हाथ पकड़ लेता था।” छात्रा ने आगे लिखा है कि टीचर अपनी मुट्ठी बंद कर लेता था और चैलेंज देता था कि अब उसे खोलकर दिखाओ।
नोट में आगे लिखा है- “बेंच के ऊपर ऐसे ही हाथ पकड़ लेता था और बोलता था कि देखो कितना ठंडा है मेरा हाथ। तो कभी पनिशमेंट देने के बहाने मेरी उंगलियों के बीच में पेन डालकर जोर से दबाता था। आखिर ये सब क्या है।”
दादा बोले- घर की लाडली थी, स्कूल में मिला टॉर्चर छात्रा के दादा और पिता ने कहा कि अगर कॉल डिटेल और स्कूल से जुड़े पहलुओं पर जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। दादा का कहना है, “उसे घर से तो कोई दिक्कत नहीं थी। न ही घर में उसे कोई कुछ बोलता था। सब उसे बेहद प्यार करते थे क्योंकि वह घर में सबकी लाडली थी। उसकी समस्या और मौत की वजह स्कूल से जुड़ी हुई है। कोई उसे बहुत टार्चर कर रहा था। जिसकी वजह से मजबूरन उसे अपनी जान देनी पड़ी।”
बहन ने लिया क्लासमेट का नाम छात्रा की बड़ी बहन ने पुलिस को एक नाबालिग लड़के का नाम बताया था जो उसकी क्लास में पढ़ता था और जिससे वह बात करती थी। लेकिन पुलिस की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है जिससे लड़के को दोषी माना जा सके। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच केवल दोस्त जैसे संबंध थे।
TI बोले- लेटर मिला है, जांच कर रहे हैं थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया, “पुलिस ने एक लेटर बरामद किया है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया है, अभी ठोस तौर पर इस नतीजे में नहीं पहुंच पाए हैं। मौत की असल वजह क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आप जिस लेटर के बारे में पूछ रहे हैं, जिसमें एक शिक्षक का जिक्र किया गया है। उसमें बच्ची ने शिक्षक के असामान्य व्यवहार के बारे में कुछ लिखा है। जिसके संबंध में पड़ताल के बाद ही कुछ बात पाएंगे।”
परिजन और ग्रामीण आक्रोशित घटना के बाद लोगों की मांग है कि संबंधित शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच और मोबाइल डेटा की पड़ताल कर रही है।