रीवा में शादी के कार्ड का नया ट्रेंड, बॉक्स, 3D और यूनिक डिज़ाइन से बना रहे खा

रीवा में शादी के कार्ड का नया ट्रेंड, बॉक्स, 3D और यूनिक डिज़ाइन से बना रहे खा


पहले के समय में शादी के कार्ड को बनवाना काफी आसान था.उसने ऑप्शन नहीं हुआ करते थे.आजकल तो लोग अपनी पसंद का एक से बढ़कर एक शादी का कार्ड बनवा रहे हैं. अगर आपकी या आपके घर में शादी है. आप कार्ड बनवाने वाले हैं तो आपको रीवा के मार्केट में मौजूद डिजाइन्स देखकर आइडिया लेना चाहिए.

विंध्य क्षेत्र में शादी कैसी होगी इस बात का अंदाजा लोग शादी का कार्ड देखकर ही लगा लेते हैं. जितना खूबसूरत कार्ड उतनी ही ग्रैंड वेडिंग. शादी का कार्ड शुभ होने के साथ रस्मों का एक हिस्सा भी है. पहले के जमाने में तो शादी के कार्ड के ज्यादा डिजाइन्स नहीं होते थे. आजकल तो एक से बढ़कर एक कार्ड आ गए हैं. आज हम यहां आपके लिए भी शादी के कार्ड के कुछ चुनिंदा और यूनिक डिजाइन्स लेकर आए हैं, जो रीवा के मार्केट में आ चुके हैं. कुछ कार्ड आपके बजट के हिसाब से है तो कुछ VIP पर थोड़ मंहगे होंगे. आपके घर होने वाली शादी में चार चांद लगाने की ज़िम्मदारी इन कार्ड की होगी.

शादी कार्ड के यूनिक और शानदार डिजाइन्स
आपके घर होने वाली शादी में चार चांद लगाने की ज़िम्मदारी इन कार्ड की होगी. रीवा में शादी कार्ड के साथ-साथ हर उत्सव के लिए कार्ड का व्यापार करने वाले प्रवीण गुप्ता कहते हैं कि आज के समय पर दूल्हे-दूल्हन की फोटो कार्ड पर लगाने का चलन है. ऐसे में आप भी अपने निमंत्रण कार्ड पर डिजाइन बनवा सकते हैं. ये देखने में भी शानदार दिखता है और आज के समय ट्रेंड में भी है.कार्ड छपवाते समय उसके फोंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, कई बार फोंट का लिखावट भी लोगों को खूब रास आता है.

बॉक्स वेडिंग कार्ड
बॉक्स वाले वेडिंग कार्ड का फैशन बढ़ गया है, इन बॉक्स में कई लोग तो गिफ्ट्स जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डालते हैं, हालांकि ऐसे कार्ड काफी महंगे भी आते हैं.

ट्रेडिशनल वेडिंग कार्ड
ये एक ट्रेडिशनल वेडिंग कार्ड है, शादी का ये कार्ड तो आप बचपन से देखते आ रहे होंगे. हालांकि पहले कार्ड सिर्फ लाल या पीले रंग में होते थे, अब थीम के अनुसार इसका रंग रखा जाता है.

यूनिक वेडिंग कार्ड
शादी कार्ड के ये डिजाइ काफी यूनिक है, अगर किसी कपल की मल्टीकल्चर शादी है तो ये कार्ड उनके लिए परफेक्ट रहती है.

क्लासी डिजाइन
राज महाराजा इस डिजाइन का पत्र इस्तेमाल किया करते थे लेकिन अब ये शादी के कार्ड में भी इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसे डिजाइन क्लासी भी लगते हैं.

3D कार्ड
सिर्फ मेहंदी ही नहीं शादी के कार्ड भी 3D स्टाइल में आने लगे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं. इस कार्ड पर फूल-पत्ती या भगवान की फोटो थ्री डी डिजाइन में बनी होती है.आमतौर पर शादी के कार्ड की बनावट एक ही तरह की होती है. लेकिन आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इस तरह का कार्ड बनवाएं. कार्ड के आउटर कलर पर रिबन लगा देने से इसका लुक शानदार हो जाता है. साथ ही खर्च भी कम होता है.

भगवान गणेश की फोटो होना चाहिए शादी के कार्ड
कार्ड का डिजाइन ही सबको पसंद नहीं आता है.दूल्हे- दूल्हन का नाम और उसके माता-पिता का नाम सही स्थान पर होना भी जरूरी है. कई लोग डिजाइन के चक्कर में उचित जगह पर चीजें नहीं लिखते हैं. ऐसे इन बातों का ख्याल रखते हुए. आपको ऐसे कार्ड बनवाने चाहिए. भगवान गणेश को प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त है. ऐसे में ये ध्यान देने की जरूरत है कि भगवान गणेश की फोटो शादी के कार्ड पर जरूर रखे.



Source link