Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का सफर और भी आसान होने वाला है. पर्यटकों के लिए यह खास तौर पर राजधानी भोपाल से पचमढ़ी के लिए पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू होने जा रही है. आज भोपाल से पचमढ़ी के बीच यह हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है.
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का सफर और भी आसान होने वाला है. पर्यटकों के लिए यह खास तौर पर राजधानी भोपाल से पचमढ़ी के लिए पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू होने जा रही है. आज भोपाल से पचमढ़ी के बीच यह हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है. बता दें, इससे पहले पर्यटक स्वयं के साधन से या फिर ट्रेन या बस के माध्यम से ही पचमढ़ी तक पहुंच सकते थे. मगर अब हवाई यात्रा के माध्यम से भी पचमढ़ी पहुंचा जा सकता है.
पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से पर्यटक कम समय में सीधे स्पॉट तक पहुंच सकते हैं. यदि समय की बात करें तो भोपाल से पचमढ़ी सड़क के रास्ते जाने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लग जाता है. वही हवाई यात्रा के माध्यम से मात्र 30 से 40 मिनट में पचमढ़ी पहुंच जाएंगे. वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मदद से भोपाल से पिपरिया ट्रेन के माध्यम से पहुंचना पड़ता है. इसके बाद यहां से कर के माध्यम से पचमढ़ी पहुंचा जाता है.
जाने कितना रहेगा किराया
भोपाल से पचमढ़ी के किराए की बात करें तो यह 5 हजार है. यदि हेलिकॉप्टर से एक फैमिली के 5 सदस्यों को पचमढ़ी जाना हो तो इसका किराया करीब 25 हजार रुपए लगेगा. दूसरी ओर, हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी पहुंचने में औसत समय ढाई से तीन घंटे आएगा. इसमें घर से एयरपोर्ट, फिर चेक इन और आउट, उड़ान का समय भी शामिल हैं.
बड़ी संख्या में पहुंचते पर्यटक
सर्दी के मौसम में खास तौर पर नवंबर और दिसंबर माह में मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. खूबसूरत वादियों के बीच बसे छोटे से शहर में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है. ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद पर्यटकों को पचमढ़ी पहुंचने में आसानी होगी.
अंतरराज्यीय वायु सेवा शुरू करने वाला पहला राज्य
मध्य प्रदेश अंतरराज्यीय वायु सेवा संचालित करने वाला पहले राज्य बन गया है. यहां सप्ताह में 5 दिन हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटकों को मिलेगी. इसमें अलग-अलग धार्मिक स्थलों के अलावा वन्यजीव अभयारण्य और पर्यटन स्थल शामिल है. वर्तमान समय में प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे 4 बड़े शहरों को जोड़ा गया है. वहीं 2 ज्योतिर्लिंग- महाकाल उज्जैन और ओंकारेश्वर खंडवा, 3 नेशनल पार्क- कान्हा, बांधवगढ़ और सतपुड़ा और 3 धार्मिक शहर- अमरकंटक, चित्रकूट और मैहर को भी जोड़ा गया है.