इंदौर की रातें हुई और भी धमाकेदार! ये 5 क्लब बन गए पार्टी लवर्स की पहली पसंद, दोस्तों के साथ करें मस्ती

इंदौर की रातें हुई और भी धमाकेदार! ये 5 क्लब बन गए पार्टी लवर्स की पहली पसंद, दोस्तों के साथ करें मस्ती


Last Updated:

Best Night Club in Indore: इंदौर अब एक बेहतरीन नाइटलाइफ़ हब बन चुका है, जहां कैलिप्सो, 10 डाउनिंग स्ट्रीट, कोरम लाउंज, कायरो और फायरवॉल जैसे क्लब पार्टी लवर्स को शानदार संगीत, कॉकटेल और एनर्जी से भरपूर माहौल देते हैं.

अभी तो पार्टी शुरू हुई है…. पार्टी तो बनती है…जी नहीं हम यहां कोई पार्टी करने नहीं जा रहे हैं, लेकिन हां अगर आप इंदौर में हैं और एक शानदार पार्टी अपने दोस्तों के साथ क्लब में करना चाहते हैं. तो कुछ चुनिंदा क्लब’ ऐसे हैं, जहां ना आपको केवल फुल एनर्जी वाइब मिलेगी, बल्कि साथ में धमाकेदार डीजे नाइट्स और बेहतरीन कॉकटेल मेन्यू भी मिलेंगे.

indore

इंदौर में अब एक ऐसा नाइटलाइफ़ डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां आपको मेट्रोपोलिटन शहर वाला फील आसानी से मिल जाता है. यहां कुछ ऐसे क्लब्स मौजूद हैं, जहां की प्रीमियम सर्विसेज इन्हें दोस्तों के साथ देर रात तक मौज-मस्ती करने के लिए परफेक्ट बनाती है. हुल्लड़, मौज-मस्ती और देर रात तक यहां पार्टियां की जा सकती है, वो भी फुल साउंड और वाइब से साथ.

party hard

बड़े डांस फ्लोर और लेज़र लाइट शो के लिए मशहूर कैल‍िप्‍सो इंदौर में नाइट क्लबिंग के लिए एक जाना माना नाम है. यहां अक्सर देश के माने डीजे आते हैं. खाने और कॉकटेल का मेन्यू भी काफी प्रीमियम है, जो पार्टी के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है. सबसे खास बात है कि आपको यहां प्रीमियम क्राउड देखने को मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

indore

10 डाउनिंग स्ट्रीट, जिसे 10 D.S. भी कहा जाता है, इंदौर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने पब-क्लब में से एक है. यह अपने खास ब्रिटिश पब थीम और शानदार इवेंट्स के लिए जाना जाता है. यह क्लब हर दिन थीम नाइट्स होस्ट करता है, जिससे रात‌ को अद्भुत अनुभव मिलता है. यहाँ की म्यूजिक मिक्सिंग क्लासिक रॉक से लेकर बॉलीवुड हिट्स तक होती है, जो सभी तरह के पार्टी लवर्स को आकर्षित करती है. यह देर रात तक खुला रहता है और यहाँ का कॉकटेल मेन्यू भी काफी क्लासी है.

club

अगर आपको क्लबिंग पसंद है लेकिन ज्यादा क्राउड पसंद नहीं है तो आप कोरम लाउंज जा सकते हैं. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो तेज़ और भीड़भाड़ वाले क्लब से हटकर, शांत जगह पर अपनी शान बिताना चाहते हैं, यहाँ लाइव म्यूज़िक, जैज़ नाइट्स या विशेष थीम पर आधारित सोबर संगीत होता है. यहां आपको आपको बेहतरीन सर्विस और रिलैक्सिंग पार्टी वाइब मिलेगी.

indor kyro club

एक क्लब है कायरो, ये यहां का लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक है, खासकर अपने विशाल परिसर और अनूठी सुविधाओं के कारण. कायरो का ओपन-एयर और नाइट पूल पार्टी के लिए काफी मशहूर है अगर आप दोस्तों के साथ पूलसाइड, आउटडोर या एक विशाल, हाई एनर्जी वाली जगह पर पार्टी करना चाहते हैं, जहाँ देर रात तक भरपूर भीड़ हो, तो कायरो आपके लिए बेस्ट क्लब हो सकता है.

fireball club Indore

अधिकतर क्लब्स आपने टॉप फ्लोर्स पर या फिर रूफटॉपर देखे होंगे, लेकिन इंदौर का फायरवॉल पब बेसमेंट में‌ है, यहां आपको अधिकतर यंग और जेन ज़ी क्राउड मिलेगा. इसका खास कारण है कि यहां आपको सस्ती ड्रिंक और फूड डील्स मिल जाती हैं. अगर आप क्राउड के बीच डांस के शौकीन है तो यह आपके लिए परफेक्ट है. यहां का डांस फ्लोर हमेशा भरा रहता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर की रातें हुई और भी धमाकेदार! ये 5 क्लब बन गए पार्टी लवर्स की पहली पसंद



Source link