इंदौर में पति से बहस के बाद नवविवाहिता का सुसाइड: पति के कमरे से बाहर जाते ही फांसी लगाई; 7 माह पहले हुई थी शादी – Indore News

इंदौर में पति से बहस के बाद नवविवाहिता का सुसाइड:  पति के कमरे से बाहर जाते ही फांसी लगाई; 7 माह पहले हुई थी शादी – Indore News



इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी शादी 7 माह पहले हुई थी। सुसाइड की वजह देर रात पति से हुई अनबन बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

.

एरोड्रम पुलिस ने बताया कि पूजा(19) पति हर्ष यादव निवासी लक्ष्मणपुरा ने अपने घर में फांसी लगा ली। पूजा के पति ने रात 3 बजे उसे फंदे पर देखा। इसके बाद शव को लेकर एमवाय पहुंचा। इधर पुलिस ने पति हर्ष को थाने बुलाया और उससे पूछताछ जारी है।

पति हर्ष ने बताया कि रात में दोनों कमरे पर ही थे। उनके बीच बातें चल रही थी। इस दौरान एक बात को लेकर बहस हो गई। तब वह कमरे से बाहर चले गया। करीब एक घंटे बाद वापस आया तो पूजा फंदे पर लटकी थी। इसके बाद परिवार को जानकारी दी।

7 माह पहले ही हुई शादी

पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी करीब 7 माह पहले हुई थी। पूजा के मायके पक्ष के लोग भिंड में रहते हैं। अलसुबह पूजा की मौत के बाद उन्हें भी सूचना दी गई। सभी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। हर्ष के परिवार में उसका भाई और तीन बहनें है। सभी की शादी हो चुकी है। पिता ट्रांसपोर्ट पर काम करते है। हर्ष के मुताबिक वह वर्तमान में कुछ नही करता।

युवक ने लगाई फांसी आजाद नगर में रहने वाले तेजा(25) निवासी मूसाखेड़ी ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।



Source link