कटनी के गोदाना में युवक ने की आत्महत्या: महुआ के पेड़ पर लटका मिला शव; परिजन बोले- कुछ दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ था – Katni News

कटनी के गोदाना में युवक ने की आत्महत्या:  महुआ के पेड़ पर लटका मिला शव; परिजन बोले- कुछ दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ था – Katni News


कटनी जिले के गोदाना गांव में शुक्रवार दोपहर एक 35 वर्षीय युवक ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान परम सुख पिता दीनदयाल रैकवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

.

यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास हुई। परिजनों को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और सलैया चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रीठी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था

फिलहाल, युवक द्वारा यह कदम उठाने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परम सुख पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।

सलैया चौकी प्रभारी विनोद दुबे ने बताया-

QuoteImage

परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मानसिक अस्वस्थता एक संभावित कारण के रूप में सामने आई है। हर पहलू की जांच की जा रही है।

QuoteImage



Source link