गिल के बाहर होने के बाद अब ऐसी दिखेगी टीम इंडिया, दूसरे टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत!

गिल के बाहर होने के बाद अब ऐसी दिखेगी टीम इंडिया, दूसरे टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत!


IND vs SA 2nd Test Predicted Playing XI: भारतीय कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल नहीं खेलेंगे. शुभमन गिल के स्थान पर ऋषभ पंत शनिवार से शुरू होने जा रहे इस टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. शुभमन गिल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए थे. अपनी पारी की तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद शुभमन गिल को गर्दन में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे. इसके बाद शुभमन गिल दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके.शुभमन गिल के बाहर होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी दिखेगी, आइए एक नजर डालते हैं.

ओपनर्स

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. केएल राहुल ने कोलकाता टेस्ट में 39 और 1 रन के स्कोर बनाए थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल का हाल तो और भी बुरा रहा था. यशस्वी जायसवाल कोलकाता टेस्ट में 12 और 0 रन के स्कोर पर आउट हुए थे. गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारियों की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर-3

दूसरे टेस्ट मैच में भी वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरा जा सकता है. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए उतार दिया था. वॉशिंगटन सुंदर ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 29 रन और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे.

मिडिल ऑर्डर

कप्तान शुभमन गिल की जगह ध्रुव जुरेल को नंबर 4 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं, ऋषभ पंत नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे. नंबर 6 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे.

ऑलराउंडर

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नंबर-7 बल्लेबाज के तौर पर मौका मिल सकता है. नीतीश कुमार इस टेस्ट मैच में तीसरे तेज गेंदबाज का रोल भी निभाएंगे.

स्पिन डिपार्टमेंट

स्पिन डिपार्टमेंट में लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव शामिल होंगे. ये दोनों ही क्रिकेटर बल्ले से योगदान देने में भी सक्षम हैं.

तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी तीसरे तेज गेंदबाज होंगे.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.



Source link