IPL में दिल्ली कैपिटल्स को झटका: ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव हुए, इससे पहले KKR के नीतीश राणा भी पॉजिटिव पाए गए थे

IPL में दिल्ली कैपिटल्स को झटका: ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव हुए, इससे पहले KKR के नीतीश राणा भी पॉजिटिव पाए गए थे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL-2021 के आगाज से सिर्फ 6 दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कैपिटल्स के मैनेजमेंट ने अक्षर के केरोना संक्रमित होने की खबर की पुष्टि कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘दुख की बात है कि अक्षर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें IPL के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेट कर दिया गया है।

अक्षर दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतीश राणा भी पॉजिटिव हो गए थे। नीतीश के संक्रमित होने की खबर सबसे पहले भास्कर ने ही ब्रेक की थी। नीतीश 22 मार्च हो ही पॉजिटिव हुए थे और 1 अप्रैल की आई रिपोर्ट में वे निगेटिव पाए गए। अक्षर ने 29 मई को होली पर फैंस को शुभकामनाएं दी थी। दिल्ली कैपिटल्स के मुताबिक अक्षर ने 28 मार्च को कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ मुंबई में टीम को रिपोर्ट किया था। इसके बाद उन्हें 7 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में रखा गया। दूसरी कोविड जांच में वे पॉजिटिव पाए गए हैं।

10 दिनों तक रहना होगा आइसोलेट
IPL के लिए BCCI के नियमों के मुताबिक कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों या सदस्यों को बायो बबल से बाहर कम से कम से 10 दिन तक आइसोलेट रहना होगा। आइसोलेशन के दिनों की गिनती सिम्पटम की शुरुआत या सैंपल कलेक्शन के दिन से होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link