झाबुआ में दो बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती: एक पिलर से टकराया, दूसरे को पिकअप ने मारी टक्कर – Jhabua News

झाबुआ में दो बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती:  एक पिलर से टकराया, दूसरे को पिकअप ने मारी टक्कर – Jhabua News


झाबुआ जिले में शुक्रवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

पहला हादसा पेटलावद के हमीरगढ़ में हुआ। शाम के समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार बेकाबू होकर बिजली विभाग के ग्रिड के पास एक पिलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पेटलावद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

दूसरा हादसा थांदला क्षेत्र के खवासा भामल रोड पर मकोडिया फाटे के पास हुआ। यहां एक पिकअप वाहन (MP 43 G 4599) और एक बाइक (MP 45 Z B 2065) के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नरसिंहपाड़ा निवासी गुड्डू कटारा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट अनिल मुनिया की सहायता से घायल गुड्डू कटारा को तुरंत खवासा अस्पताल ले जाया गया।



Source link