नाचते-गाते रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे आदिवासी, लेने आए थे आत्मा!

नाचते-गाते रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे आदिवासी, लेने आए थे आत्मा!

X

नाचते-गाते रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे आदिवासी, लेने आए थे आत्मा!

arw img

मध्य प्रदेश के रतलाम मेडिकल कॉलेज में जब कुछ लोग नाचते-गाते पहुंचे, तो लोगों को लगा कि उनके परिवार में बच्चे का जन्म हुआ है या फिर उनका मरीज ठीक हुआ है. जब लोगों को हकीकत पता चली, तो वे हैरान रह गए. आदिवासी समाज के ये लोग आत्मा लेने आए थे. समाज की यह एक परंपरा है. दरअसल आदिवासी समाज के व्यक्ति की जिस जगह पर मौत होती है, उसी स्थान पर उसकी आत्मा मौजूद होती है. उसी आत्मा को लेने परिवार के लोग आते हैं. छावनी झोड़ियां गांव के शांतिलाल की कीटनाशक पीने से इलाज के दौरान रतलाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी. उसी की आत्मा लेने के लिए परिवार के लोग ढोल-नगाड़े के साथ नाचते-गाते पहुंचे थे.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

नाचते-गाते रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे आदिवासी, लेने आए थे आत्मा!

Source link