पन्ना में 40 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार: अवैध बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे; शाहनगर पुलिस ने 7 लाख की गाड़ी भी जब्त की – Panna News

पन्ना में 40 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:  अवैध बिक्री के लिए लेकर जा रहे थे; शाहनगर पुलिस ने 7 लाख की गाड़ी भी जब्त की – Panna News


पन्ना जिले की शाहनगर थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10 बजे कचोरी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मारुति ब्रेजा कार क्रमांक एमपी-17, सीबी-8154 से 40 पेटी अवैध

.

पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की मात्रा 500 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। गाड़ी सहित कुल 7 लाख 30 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है। यह शराब कटनी से गुनौर की ओर पन्ना जिले में अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, शराब जब्त किया

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजू राजा और सौमित्र के रूप में हुई है। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसके बाद यह बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली। पुलिस ने वाहन सहित शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



Source link