बालाघाट में शहीद आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि: भारत माता चौक पर कैंडल जलाकर लोगों ने किया नमन – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में शहीद आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि:  भारत माता चौक पर कैंडल जलाकर लोगों ने किया नमन – Balaghat (Madhya Pradesh) News


कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते नगरवासी।

बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुए आशीष शर्मा को शुक्रवार देर शाम कैंडल श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता चौक पर सैकड़ों लोगों ने कैंडल जलाकर शहीद को नमन किया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, परिषद सभापति और पुलिस अधीक्षक आदि

.

नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने शहीद आशीष को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आशीष ने अंतिम सांस तक अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देते जनप्रतिनिधि और अधिकारी।

वीर सपूतों को प्रदेश याद रखेगा

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने आशीष शर्मा के शौर्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि आशीष आखिरी दम तक एक योद्धा की तरह लड़ते रहे और अंतिम सांस तक वापस लौटने की बात कहते रहे। एसपी मिश्रा ने कहा कि आशीष शर्मा जैसे वीर सपूतों को पूरा प्रदेश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया।

श्रद्धांजलि सभा की अन्य तस्वीरें…



Source link