Last Updated:
Rishabh Pant will lead team in 2nd Test: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत की कप्तानी को लेकर बादल छट गए हैं. भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया है. वह शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए ऐलान किया कि दूसरे मुकाबले में टीम की कमान विकेटकीपर ऋषभ पंत संभालेंगे.
युवा खिलाड़ी 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे लेकिन 20 नवंबर को ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए. यह जानकारी मिली है कि वह अगले दो-तीन दिनों तक मुंबई में आराम करेंगे और फिर डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से विशेषज्ञ सलाह लेंगे. फिलहाल, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की कोई यात्रा योजना नहीं है और आने वाले दिनों में अधिक स्पष्टता की उम्मीद है.
🚨 Update 🚨#TeamIndia captain Shubman Gill, who suffered a neck injury during the first Test against South Africa, has been ruled out of the second Test in Guwahati.Rishabh Pant will lead the team in the 2nd Test in his absence.