Last Updated:
Asia cup rising stars IND A vs BAN A: बांग्लादेश की घटिया फील्डिंग और कई कैच ड्रॉप करने के बाद भारत ए जैसे-तैसे स्कोर टाई करने में कामयाब रहा, लेकिन सुपर ओवर में लगातार दो विकेट गंवाते हुए जिते शर्मा की टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
दोहा: सुपर ओवर में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इंडिया ए सेमीफाइनल में हारकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई. सुपर ओवर में भारत शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो विकेट गंवाकर बिना कोई रन बनाए ऑलआउट हुआ तो बांग्लादेश का भी पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, इसके बाद अगली गेंद वाइड रही और बांग्लादेश ने राहत की सांस लेते हुए फाइनल में जगह बनाई.
ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच
टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज यानी रिपोन मोंडोल ने पहली ही गेंद पर कप्तान जितेश शर्मा को क्लीन बोल्ड किया और फिर दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा को कैच आउट करवाकर 0 के स्कोर पर भारत की पारी खत्म कर दी. अब बांग्लादेश ए को जीत के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी. मगर कहानी में ट्वीस्ट अभी बाकी था. पहली ही बॉल पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में यासिर अली लेग स्पिनर सुयश शर्मा का शिकार हो गए. मगर अगली ही गेंद उन्होंने वाइड फेंक दी, इस तरह बांग्लादेश फाइनल में पहुंच गया.
WHAT JUST HAPPENED?! 🤯