सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खखरिया में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
.
जानकारी के अनुसार, मृतक सत्यम साहू (16) ट्रैक्टर से खेत से मक्का का परिवहन कर रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर वह ट्रैक्टर से बेकाबू होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया। इस हादसे के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि वाहन चलाते समय और वाहन में सफर करते समय सावधानी बरतें लेकिन लापरवाही के कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद आदेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन भेजा।
शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। फिलहाल, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।