Hectare vs Acre: जमीन खरीदने या बेचने के समय अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हेक्टेयर बड़ा है या एकड़? भारत में जमीन मापने की प्रणाली हर राज्य में अलग होती है. कहीं जमीन बीघा में मापी जाती है, कहीं एकड़ में और कुछ जगहों पर डिसमिल में. वहीं शहरों में जमीन स्क्वायर फुट या गज के हिसाब से नापी जाती है, जबकि फ्लैट और प्लॉट्स में स्क्वायर फुट ही सबसे ज्यादा चलता है. विंध्य क्षेत्र सहित कई ग्रामीण इलाकों में आज भी पुराने माप प्रचलित हैं, इसलिए इन्हें समझना जरूरी है. यहां हम बेहद आसान भाषा में समझाएंगे कि एकड़, हेक्टेयर, बीघा और डिसमिल में कितना अंतर होता है और इन्हें कैसे बदलकर समझा जा सकता है.