असंभव: 1 गेंद पर बने 286 रन! दुनिया के होश उड़ा देगा क्रिकेट इतिहास का ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड

असंभव: 1 गेंद पर बने 286 रन! दुनिया के होश उड़ा देगा क्रिकेट इतिहास का ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड


Unique Cricket Record: क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा रिकॉर्ड भी बन चुका है, जिसे शायद जानकर किसी को भी भरोसा नहीं होगा. अगर कोई कहे कि 1 गेंद पर 286 रन बन चुके हैं तो शायद आपको यकीन नहीं होगा. दरअसल, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 15 जनवरी 1894 को विक्टोरिया और ‘स्क्रैच XI’ के बीच खेले गए एक मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कोई सोच भी नहीं सकता है. 131 साल पहले बने इस रिकॉर्ड ने क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी. इस मैच में विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने मिलकर एक गेंद पर 286 रन बना लिए थे.

1 गेंद पर बन चुके हैं 286 रन!

जनवरी 1894 में लंदन में छपने वाले एक अखबार ‘पॉल मॉल गजेट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में इस रिकॉर्ड के बनने का दावा किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में विक्टोरिया के एक बल्लेबाज ने एक गेंद पर ऐसा लंबा शॉट मारा कि बॉल जाकर किसी पेड़ पर अटक गई. इसके बाद विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने रन दौड़ना शुरू कर दिया. जब तक वह गेंद वापस आई तब तक विक्टोरिया के बल्लेबाजों ने दौड़-दौड़कर 286 रन पूरे कर लिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


‘स्क्रैच XI’ के खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी

विक्टोरिया के बल्लेबाज जब रन दौड़ रहे थे तो ‘स्क्रैच XI’ टीम के खिलाड़ियों ने अंपायर से अपील कर दी, जिससे उन्हें रन दौड़ने की अनुमति नहीं मिले और इसे अवैध माना जाए. हालांकि तब एक गेंद पर अधिकतम रन दौड़ने की लिमिट तय नहीं थी. नियमों में खामी की वजह से विक्टोरिया के बल्लेबाजों को फायदा मिल गया. मजे की बात ये रही कि पेड़ पर अटकी गेंद को निकालने के लिए कुल्हाड़ी तक नहीं मिली और अंत में राइफल से पेड़ की टहनियों पर गोली मारकर गेंद को नीचे उतारा गया.

क्रिकेट इतिहास का अजीबोगरीब रिकॉर्ड

यह मानना जरूरी है कि इस घटना के होने का कोई पक्का सबूत नहीं है. हालांकि इस खबर को अलग-अलग इलाकों में कवरेज मिली, लेकिन ‘पॉल मॉल गजेट’ को इसका मुख्य सोर्स बताया गया. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इस पर काफी शक जताया और वेस्टर्न मेल ने इसे कोई काल्पनिक कहानी कहकर खारिज कर दिया. बता दें कि पिच पर दौड़-दौड़कर 286 रन बटोरना लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बराबर है.



Source link