एमपी का मौसम: पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात, 5.8° रिकॉर्ड हुआ पारा, भोपाल-इंदौर में शीतलहर का अलर्ट!

एमपी का मौसम: पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात, 5.8° रिकॉर्ड हुआ पारा, भोपाल-इंदौर में शीतलहर का अलर्ट!


Last Updated:

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंड अपने चरम पर है. भोपाल, इंदौर, राजगढ़ समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है. पचमढ़ी 5.8°C के साथ सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग ने 7 जिलों में नया शीतलहर अलर्ट जारी किया है.

भोपाल न्यूज. मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम अपने चरम पर है. शुक्रवार की रात विदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर, खंडवा, शाजापुर और नरसिंहपुर जैसे जिलों में शीत लहर का दौर देखा गया. वहीं खरगोन में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा. इसके अतिरिक्त नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा प्रदेश में लगातार कोल्ड वेव का दौर पहाड़ी इलाकों के अलावा मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है.
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई इस दौरान भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर चंबल रीवा जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तापमान करीब तीन डिग्री तक गिरता हुआ नजर आया वहीं न्यूनतम तापमान भोपाल इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में तीन से पांच डिग्री तक गिर गया.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में प्रदेश में कोई खास सिस्टम एक्टिव नहीं है. हालांकि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सब हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से एक लो प्रेशर सिस्टम दक्षिणी अंडमान में बन रहा है. इसके अतिरिक्त एक डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी में 24 नवंबर से बनने की संभावना है. हालांकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की उछाल देखी जा सकती है.

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा और खरगोन में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 5.8°C (सबसे कम), राजगढ़ – 8°C, गिरवर (शाजापुर) – 8.3°C, इंदौर – 8.4°C, नौगांव (छतरपुर) – 8.5°C

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
ग्वालियर – 12.8°C
उज्जैन – 11.5°C
जबलपुर – 11.1°C
भोपाल – 9.6°C
इंदौर – 8.4°C

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

पचमढ़ी में सीजन की सबसे सर्द रात, 5.8° रिकॉर्ड हुआ पारा, इंदौर में शीतलहर



Source link