एशेज का पहला टेस्ट तो शुरू होते ही खत्म, अब दूसरा डे-नाइट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

एशेज का पहला टेस्ट तो शुरू होते ही खत्म, अब दूसरा डे-नाइट मैच कब और कहां खेला जाएगा?


Last Updated:

AUS vs ENG Ashes 2nd Test Match Schedule: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हराने के साथ ही ही पांच मैच की एशेज सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है. अब दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से पिंक बॉल से फ्लड लाइट्स के नीचे खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा.

पिंक बॉल से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट

नई दिल्ली: एशेज यानी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट राइवलरी. हर दो साल में एक बार होने वाली इस प्रतिष्ठित सीरीज की मेजबानी अबकी बार ऑस्ट्रेलिया कर रहा है. जिसने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में सिर्फ दो दिन के भीतर ही इंग्लैंड को हरा दिया. टी-20 फॉर्मेट के अंदाज में शुरू हुआ टेस्ट मैच टी-20 स्टाइल में ही खत्म हो गया. पहले दिन 19 और दूसरे दिन 13 विकेट गिरने के साथ ही मैच खत्म हो गया. अब लोग ये जानने को उत्सुक है कि एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कब से और कहां खेला जाएगा?

कब से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट?
अगला टेस्ट मैच लगभग दो हफ्ते बाद यानी आज से ठीक 12वें दिन पर शुरू हो जाएगा. बिस्ब्रेन का गाबा ग्राउंड चार दिसंबर से दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. ये मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा. दरअसल, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पहला टेस्ट पूरे दो दिन भी नहीं चलेगा. अगर ये मुकाबला पूरे पांच तक चलता तो पहले और दूसरे टेस्ट के बीच खिलाड़ियों को आराम के लिए आठ दिन का वक्त मिल जाता. मगर अब फैंस का इंतजार लंबा हो चुका है.

दूसरा मैच यानी पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट
गाबा में चार दिसंबर से होने वाला दूसरा मैच डे-नाइट होगा यानी इसे पिंक बॉल से खेला जाएगा. पिंक बॉल के साथ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने 12 डे-नाइट टेस्ट मैच में से 11 जीते हैं, उसे एकमात्र हार गाबा के इसी मैदान पर जनवरी 2024 में वेस्टइंडीज से मिली थी. एडिलेड ओवल में तो ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड परफेक्ट सेवन विन का है. कंगारुओं ने विराट कोहली की टीम को 36 रन पर इसी मैदान पर ढेर किया था.

डे-नाइट टेस्ट से पहले अभ्यास मैच
इंग्लैंड एकादश की टीम गाबा पर डे-नाइट एशेज टेस्ट से पहले कैनबरा में पीएम इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल मैच खेलेगी. यह मुकाबला 29 और 30 नवंबर को मनुका ओवल में होगा, जो पर्थ टेस्ट के चार दिन बाद शुरू होगा और ब्रिस्बेन में पिंक बॉल से होने वाले टेस्ट से तीन दिन पहले खत्म होगा.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें

homecricket

एशेज: पहला टेस्ट तो शुरू होते ही खत्म, अब दूसरा डे-नाइट मैच कब और कहां होगा?



Source link