खंडवा में रियल एस्टेट कारोबारी के कर्मचारी ने सुसाइड किया: स्कूल से लौटे बेटे ने फंदे पर लटका देखा; ऑनलाइन सट्टे में फंसने की आशंका – Khandwa News

खंडवा में रियल एस्टेट कारोबारी के कर्मचारी ने सुसाइड किया:  स्कूल से लौटे बेटे ने फंदे पर लटका देखा; ऑनलाइन सट्टे में फंसने की आशंका – Khandwa News



खंडवा में रियल एस्टेट कारोबारी के यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। कर्मचारी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। स्कूल से लौटे 11 साल के बेटे ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों न

.

मामला थाना पदमनगर क्षेत्र के सन्मति नगर का है। यहां रहने वाले दुर्गेश पटेल (35) ने सुसाइड कर लिया। दुर्गेश की पत्नी प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वहीं 11 साल का बेटा भी पढ़ने जाता है। वह शाम के समय स्कूल से लौटा तो पिता को फंदे पर लटका देखा।

पुलिस के अनुसार, दुर्गेश रियल एस्टेट फर्म लखन आनंद ग्रुप में पिछले करीब 10 साल से नौकरी करता था। बताते हैं कि पिछले एक महीने से वह ड्यूटी पर भी नहीं गया था। फिलहाल मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला हैं।

परिवार नर्मदापुरम का, सूचना पर खंडवा के लिए रवाना दुर्गेश पटेल (किरार) मूल रूप से नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी का रहने वाला है। पत्नी ने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजन खंडवा के लिए रवाना हुए हैं।

इधर, थाना पदमनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में दुर्गेश का ऑनलाइन सट्टे के जाल में फंसना बताया गया है।



Source link