खरगोन जिले के टांडाबरुड में वीरांगना झलकारीबाई की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। अखिल भारतीय कोली समाज ने इस आयोजन को पहली बार रखा था।
.
इस समारोह के मुख्य अतिथि भगवानपुरा विधायक केदार डाबर थे। उन्होंने झलकारीबाई की वीरता और साहस को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
यह समारोह दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिला कोली समाज सेवा समिति और बरुड के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना के इतिहास से अवगत कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया। इसमें अन्य समाज के लोगों ने भी भाग लिया।
विधायक केदार डाबर ने कोली समाज सेवा समिति को मांगलिक भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि की घोषणा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. उमेश वर्मा और बरुड समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कोली ने वीरांगना के शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की।
इस दौरान सरपंच चीनाबाई गिना, बरुड़ मंडल अध्यक्ष विजय सोनारे, सीताराम वर्मा, मांगीलाल वर्मा, अनिल वर्मा, विकास वर्मा, मनोज वर्मा सहित जिले के कई कोली समाजजन उपस्थित रहे।
