भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. कोलकाता में पहला टेस्ट मैच 30 रन से जीतकर साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. भारत को यह सीरीज बचाने के लिए गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा. भारत अगर गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाता है तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में 25 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज गंवा देगा.
टीम इंडिया को अकेले दम पर जीत दिलाएगा ये धाकड़ बल्लेबाज!
भारत का एक खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जो उसे गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अकेले दम पर जीत दिला सकता है. यह बल्लेबाज तलवार की तरह बल्ला चलाता है. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं. गुवाहाटी में आज से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. यशस्वी जायसवाल कोलकाता टेस्ट में 12 और 0 रन के स्कोर पर आउट हुए थे.
तलवार की तरह चलाता है बल्ला
यशस्वी जायसवाल अब घायल शेर की तरह बैठे हैं, जो दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का शिकार करने के लिए तैयार हैं. यशस्वी जायसवाल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलने का अनुभव है और वह यहां की पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं. यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में IPL के कई मैच खेले हैं. यशस्वी जायसवाल जब टेस्ट क्रिकेट में टी20 के अंदाज में खेलते हैं, तो वह पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हैं.
एक सेशन में टेस्ट मैच का रुख पलटने में माहिर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को एक आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं. यशस्वी जायसवाल एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक सेशन में टेस्ट मैच का रुख पलटने में माहिर हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, और केशव महाराज की धज्जियां उड़ा सकते हैं.
गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन
यशस्वी जायसवाल ने 27 टेस्ट मैचों में 49.8 की औसत से 2440 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने 2 दोहरे शतक समेत 7 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं. यशस्वी जायसवाल को गेंदबाजी करना तलवार की धार पर चलने के बराबर है. यशस्वी जायसवाल जिस तरह से बल्लेबाजी करते है, उससे टीम इंडिया को एक सेशन में ही साउथ अफ्रीकी टीम पर हावी होने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा भारतीय टीम में ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जो हार के जबड़े से जीत छीनने में माहिर हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का बेस्ट स्कोर 214 रन है.