मैहर में सो रहे युवक को जगाकर मारी गोली, गंभीर: नकाबपोश हमलावर फरार, घायल रीवा रेफर; केस दर्ज – Maihar News

मैहर में सो रहे युवक को जगाकर मारी गोली, गंभीर:  नकाबपोश हमलावर फरार, घायल रीवा रेफर; केस दर्ज – Maihar News




मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजूरी इटमा में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक 20 वर्षीय युवक पर गोलीबारी की गई। घायल युवक अभिषेक दहिया अपने घर में सो रहा था, तभी आधी रात को दरवाजा खटखटाकर उसे उठाया गया। नकाबपोश हमलावर ने मारी गोली दरवाजा खोलते ही सामने खड़े नकाबपोश हमलावर ने अभिषेक के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही घायल युवक ने अपनी जान बचाने के लिए भागकर लगभग 50 फीट दूर अपने माता-पिता के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। परिवार की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत डायल 112 व ताला पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल में इलाज जारी पुलिस के आने पर अभिषेक को तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन थिएटर में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और वह बातचीत करने में सक्षम है। ताला थाना प्रभारी टीआई महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया।



Source link