पहली बार तेलुगू फिल्म की हो रही शूटिंग, 13 दिन चलेगी – Ashoknagar News

पहली बार तेलुगू फिल्म की हो रही शूटिंग, 13 दिन चलेगी – Ashoknagar News



अशोकनगर| इतिहास और पर्यटन का शहर चंदेरी एक बार फिर रंगीन पर्दों पर अपनी खूबसूरती बिखेरने के लिए तैयार है। शुक्रवार सुबह माता जागेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तेलुगू फीचर फिल्म श्रीनिवास गंगापुरम की शूटिंग का शुभारंभ किया। चंदेरी में संभव

.

शुभारंभ कार्यक्रम में अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के साथ फिल्म प्रोड्यूसर और पूरी टीम मौजूद रही। पूजा के बाद क्लैप के साथ फिल्म का पहला दृश्य शूट किया गया। फिल्म की टीम लगभग 13 दिनों तक चंदेरी के विभिन्न ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों पर शूटिंग करेगी। इसके लिए शहर के प्रमुख लोकेशन चुने गए हैं, सदर बाजार, गणेश मंदिर रोड, राजा-रानी महल रोड, धोबियाना मोहल्ला, निजामुद्दीन चौराहा, बूढ़ी चंदेरी और परमेश्वर तालाब। टीम ने इन सभी जगहों पर शूटिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिल्म की टीम ने बताया कि चंदेरी के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से दिखाया जाएगा। निर्देशक ने कहा कि शहर का हर कोना फिल्म में अहम भूमिका निभाएगा और इसे दर्शकों के लिए खास बनाया जाएगा।

चंदेरी की फिल्ममेकरों में लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री’ की शूटिंग शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई थी। फिल्म के रिलीज और शूटिंग लोकेशन के वायरल वीडियो के बाद चंदेरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय लोग भी उत्साहित हैं और शहर में फिल्मी माहौल का आनंद ले रहे हैं।



Source link