बड़वानी में ठंड का प्रकोप बढ़ा, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री: सेहत पर पड़ सकता है असर, नगर पालिका ने नहीं जलाए अलाव – Barwani News

बड़वानी में ठंड का प्रकोप बढ़ा, न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री:  सेहत पर पड़ सकता है असर, नगर पालिका ने नहीं जलाए अलाव – Barwani News


बड़वानी शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे रातें और अधिक ठंडी हो गई हैं और दिन में भी हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सर्दी की शुरुआत है और आने वाले दिनों

.

तापमान में हुई गिरावट

कृषि विज्ञान केंद्र स्थित स्वचलित मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद आसमान साफ होने से ठंड में और तेजी आई है। लोग सुबह-शाम अलाव जलाकर और गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।

नगर पालिका ने नहीं जलाए अलाव

हालांकि, आमजन को ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है। अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की सुविधा शुरू नहीं की गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड से सेहत पर असर

सर्द मौसम दिल और दिमाग के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामले बढ़ जाते हैं। एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मदन सिंह सोलंकी ने बताया कि तापमान कम होने पर शरीर में खून गाढ़ा हो जाता है और नसों में सिकुड़न बढ़ जाती है। इससे रक्त संचार पर दबाव पड़ता है और दिल को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता।

विशेष सतर्कता जरूरी

यह स्थिति विशेष रूप से हृदय रोगियों, उच्च रक्तचाप वाले मरीजों और बुजुर्गों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करती है। डॉ. सोलंकी ने कहा कि ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर तेजी से प्रभावित होता है।

मरीजों को नियमित जांच कर अपने रूटीन को सही बनाए रखना चाहिए। खासतौर पर दिल के मरीजों को बेहद सतर्क रहना होगा, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।



Source link