रेलवे कार्य से इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पानी जमा: सुनारखेड़ी नाले का पानी सड़क पर, राहगीर-दुकानदार परेशान, दुर्घटना का खतरा – Dhar News

रेलवे कार्य से इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पानी जमा:  सुनारखेड़ी नाले का पानी सड़क पर, राहगीर-दुकानदार परेशान, दुर्घटना का खतरा – Dhar News


इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के कार्यों के कारण इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनारखेड़ी नाले का पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, रेलवे द्वारा नाले को बंद कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पानी सड़क पर इकट्ठा हो रहा है। दुकानों और होटलों के सामने कीचड़ जमा होने से आवागमन बाधित हो रहा है। इस स्थिति से दुर्घटनाओं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

इस समस्या को लेकर गत दिवस दुकानदारों और राहगीरों ने धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को एक आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि पहले नाले से पानी आसानी से निकल जाता था, लेकिन रेलवे के निर्माण कार्यों के कारण यह अवरुद्ध हो गया है।

हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि नाले और फ्लाईओवर निर्माण के काम में तेजी के साथ-साथ हुई लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।



Source link