Sahibzada Farhan Big Record: पाकिस्तान की टी20 टीम के ओपनर साहिबजादा फरहान इस वक्त चर्चा में हैं. उन्होंने पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच चल रही टी20 ट्राई-सीरीज के दौरान 22 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. उन्होंने 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तान को दूसरी लगातार जीत दिलाई. इस पारी के दम पर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ है. इस रिकॉर्ड के दम पर वो उस मुकाम तक पहुंच गए, जहां आज तक कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर पहुंच पाया था. रिकॉर्ड से पहले मैच का हाल जान लेते हैं.
रावलपिंडी में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम मैच में कभी लय में नजर नहीं आई. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 128 रन पर समेट दिया. श्रीलंका के लिए जनिथ लियानागे ने 40 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके. अब बारी थी चेज की, जिसमें साहिबजादा ने शानदार बैटिंग की.
45 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाकर दिलाई जीत
129 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए ओपनर साहिबजादा फरहान ने तूफानी बैटिंग की. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाकर मैच समाप्त किया. उनकी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, पाकिस्तान ने लक्ष्य मात्र 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया. इस पारी में लगाए 5 छक्कों के दम पर साहिबजादा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. आइए जानते हैं…
साहिबजादा फरहान ने बनाया ये दमदार रिकॉर्ड
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के पहले और इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने एक जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट में 100 या अधिक छक्के लगाए हों. उनसे पहले कोई भी पाकिस्तान ये मुकाम हासिल नहीं कर पाया था.
2025 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी
साहिबजादा फरहान 2025 में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 42 मैचों में कुल 102 छक्के कूटे. इस दौरान 1730 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 11 फिफ्टी शामिल हैं. उन्होंने यह रन 154.32 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं. इस लिस्ट में करनवीर सिंह पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 32 मैचों में 122 छक्के लगाए हैं. दूसरे पर निकोलस पूरन हैं, जो 51 मैच खेले और 103 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हुए.
कौन हैं साहिबजादा फरहान और कैसा है उनका क्रिकेट करियर?
साहिबजादा फरहान दाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर हैं. उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के लिए टी20 डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वो 32 मैचों में 24.58 की औसत से 762 रन बना चुके हैं, जिनमें 6 फिफ्टी शामिल हैं. वो टी20 इंटरनेशनल में अब तक 57 छक्के लगा चुके हैं. वनडे और टेस्ट में उनका डेब्यू नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें: Fastest century in WTC: गोली की रफ्तार से शतक ठोकने वाले 4 धुरंधर, जिन्होंने टेस्ट को बनाया टी20, लिस्ट में 3 अंग्रेज