बुरहानपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) का कार्य जारी है। इसी क्रम में नेपानगर विधानसभा क्षेत्र 179 के ग्राम निंबोला के बूथ क्रमांक 56 की बीएलओ ज्योति पवार ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वह जिले की पहली ऐसी महिला बीए
.
उनकी इस उपलब्धि के लिए रविवार को अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार ने उन्हें शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना की।
ज्योति पवार ने अपनी कार्यनीति साझा करते हुए बताया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया। एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही उन्होंने मतदाताओं को फोटो और अन्य आवश्यक जानकारी तैयार रखने की सूचना दे दी थी। उन्होंने प्रतिदिन ऑफलाइन फॉर्म भरे और रात में उन्हें ऑनलाइन फीड किया, जिससे लक्ष्य समय पर पूरा हो सका।
उन्होंने मतदाताओं को गणना पत्रक में लगने वाली जानकारी जैसे आधार कार्ड और मायके का डेटा निकालने के लिए पहले ही अवगत करा दिया था। सहायिका के माध्यम से भी बच्चों को लेने घरों पर जाते समय यह सूचना भेजी गई थी। सुबह घर-घर जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरे गए और फोटो चस्पा कराए गए। दिन में ऐप ठीक से काम नहीं करता था, इसलिए रात में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जाती थी। इस तरह 10 दिन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ और उन्हें जिले में पहला स्थान मिला।
वहीं एसआईआर कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर 2 बीएलओ सुपरवाइजर्स को नोटिस दिया गया है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष सिंह ने एसआईआर कार्य के तहत लक्ष्य अनुरूप डिजिटलाइजेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने, आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने पर 2 बीएलओ सुपरवाइजर्स को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं।
डिप्टी कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार ने बताया विधानसभा क्षेत्र 180 बुरहानपुर के बीएलओ सुपरवाइजर सहकारिता निरीक्षक पुष्पांजलि पाण्डे और निरीक्षक नापतौल संगीता भंवर को नोटिस जारी कर तत्काल जवाब मांगा है।