सूचना के बाद पहुंचे अमले ने तार तो किनारे कर दिए लेकिन सुधार कार्य नहीं किया।
भिंड शहर के अटेर रोड पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। बड़े हनुमान मंदिर के पास बिजली की सप्लाई लाइन (LT Line) टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसमें करीब 40 मिनट तक करंट दौड़ता रहा। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना के बाद पहुंचे अमले ने तार त
.
घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है। बड़े हनुमान मंदिर के पास एलटी केबल लंबे समय से नीचे झूल रही थी। सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक झूलती यह सप्लाई लाइन अचानक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर टूट गई और जमीन पर गिर पड़ी।
लोगों ने ट्रैफिक रोका, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम जब स्थानीय लोगों ने देखा कि करंट युक्त केबल सड़क पर पड़ी है, तो उन्होंने तुरंत दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। वे खुद सड़क पर खड़े होकर लोगों को सतर्क करने लगे। इस वजह से सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
डेढ़ घंटे बाद पहुंची टीम, नहीं जोड़ी लाइन नागरिकों ने तत्काल बिजली कंपनी के ऑफिस में फोन किया। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली कंपनी का मैदानी अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने सप्लाई लाइन को बंद कराया और टूटे हुए तारों को समेटकर किनारे कर दिया, लेकिन केबल को जोड़कर सप्लाई बहाल नहीं की।
रात भर अंधेरे में रहे हजारों लोग स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि कर्मचारी मौके पर ही लाइन सुधार देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रात में फीडर को चालू नहीं किया गया, जिससे रात 9:30 बजे से लेकर खबर लिखे जाने तक उपभोक्ताओं के घर अंधेरे में डूबे रहे। इससे हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
रहवासी बोले- कंपनी की लापरवाही है स्थानीय निवासी पीके भदौरिया ने बताया कि बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। शुक्र है कि केबल में उस समय करंट प्रवाहित हो रहा था, लेकिन किसी के संपर्क में नहीं आया, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लोगों ने समय रहते वाहनों को रोक दिया, नहीं तो हालात गंभीर हो सकते थे। भदौरिया ने बताया कि कर्मचारी आए जरूर, पर रात में लाइन नहीं जोड़ी, जिससे कई घरों में पूरी रात अंधेरा रहा।