श्याम टेलर बीजेपी युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने: शाजापुर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई – shajapur (MP) News

श्याम टेलर बीजेपी युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने:  शाजापुर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई – shajapur (MP) News


शाजापुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की नियुक्ति पर जोरदार उत्सव मनाया गया। रविवार रात करीब 8 बजे स्थानीय बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

.

कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों की थाप पर जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।

युवा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल

जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्याम टेलर की नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं को प्रेरणा प्राप्त होगी।

कार्यकर्ताओं ने टेलर के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बताया कि वह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।

स्थानीय बस स्टैंड कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी।

श्याम टेलर इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा शाजापुर के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रांत सह-मंत्री का दायित्व भी संभाला है।

उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



Source link