BAN vs IRE: शाकिब अल हसन नहीं…अब इस गेंदबाज को याद रखेगी दुनिया, महारिकॉर्ड बनाकर हिला डाली रिकॉर्डबुक

BAN vs IRE: शाकिब अल हसन नहीं…अब इस गेंदबाज को याद रखेगी दुनिया, महारिकॉर्ड बनाकर हिला डाली रिकॉर्डबुक


Taijul Islam Broke Shakib al hasan Recrod: बांग्लादेश में जब-जब टेस्ट क्रिकेट की बात होगी तो तैजुल इस्लाम की चर्चा जरूरी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्पिनर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसने उन्हें सभी गेंदबजों से आगे खड़ा कर दिया. पहले जिस जगह दिग्गज शाकिब अल हसन थे, अब उस पोजीशन पर तैजुल ने कब्जा कर लिया है. जी हां, तैजुल इस्लाम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ ढाका में चल रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली है.

तैजुल इस्लाम ने पहली पारी में 4 विकेट निकाले थे. दूसरी पारी में भी वो अब तक चार बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं. दूसरी पारी में चौथा विकेट लेकर उन्होंने 250 विकेट पूरे किए और शाकिब अल हसन का पछाड़ दिया है. शाकिब के नाम 71 टेस्ट में 246 विकेट दर्ज थे, अब इस्लाम उनसे आगे निकलकर 250 टेस्ट विकेट पूरे कर चुके हैं. तैजुल ने 57 मैचों की 102 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया. अब वो बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं.

33 साल के तैजुल इस्लाम लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं. वो 57 टेस्ट में 250 विकेट ले चुके हैं. वनडे के 20 मैचों में 31 शिकार किए हैं, जबकि टी20 के 2 मैचों में एक विकेट दर्ज है. तैजुल ने टेस्ट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है. तैजुल का ये रिकॉर्ड इसलिए खास है, क्योंकि पिछले 20 साल से बांग्लादेश क्रिकेट शाकिब अल हसन के नाम पर घूमता रहा, लेकिन अब पहली बार गेंदबाजी रिकॉर्ड में नई पीढ़ी का नाम सबसे ऊपर है.

बांग्लादेश के टॉप 3 टेस्ट विकेट टेकर

तैजुल इस्लाम- 249

शाकिब अल हसन – 246

मेहदी हसन मिराज- 209

हार की कगार पर आयरलैंड

अगर टेस्ट मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 476 रन बनाए थे, जिसमें मुश्फिकुर रहीम ने शानदार शतक जड़ा था. जवाब में आयरलैंड अपनी पहली इनिंग में 265 पर ढेर हो गया. दूसरी पारी में बांग्लादेश ने फिर 297 रन बनाए और 509 रन का लक्ष्य आयरलैंड के सामने रख दिया, जो टेस्ट क्रिकेट में बेहद बड़ा टारगेट माना जाता है. इस टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड खेल के 5वें दिन 268 रनों पर 8 विकेट खो चुका है. उसे यहां से 240 रनों की दरकार है और हाथ में सिर्फ 2 विकेट बचे हैं. उसकी जीत बेहद मुश्किल लग रही है.

ये भी पढ़ें: जिसे 3 साल से इग्नोर कर रहे सेलेक्टर्स, उसकी चमक गई किस्मत, टीम में अचानक लौट आया 1064 विकेट लेने वाला धुरंधर





Source link