IND vs SA ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री, कौन होगा कप्तान?

IND vs SA ODI: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री, कौन होगा कप्तान?


India Squad For ODI Series Against SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. रविवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल संभालेंगे.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. बीसीसीआई ने जो 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें कई नए चेहरे मौजूद हैं. T20I में दमदार प्रदर्शन के बाद तिलक वर्मा को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है. वहीं, विकेट कीपर ध्रुव जुरेल को भी जगह मिली है.

SA के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल



Source link