Smriti Mandhana Father Health: स्मृति मंधाना के पिता को आखिर क्या हुआ? टल गई शादी, सामने आया बड़ा अपडेट

Smriti Mandhana Father Health: स्मृति मंधाना के पिता को आखिर क्या हुआ? टल गई शादी, सामने आया बड़ा अपडेट


Smriti Mandhana Father Health: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टल गई है. रविवार को खुशियों के बीच अचानक गम ने दस्तक दी और उन्होंने अपनी शादी स्थगित करने का फैसला किया. पलाश मुच्छल के साथ सात फेरों के लिए समृति को अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई है. 

स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है क्योंकि क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास मंधाना को दिल का दौरा पड़ने के कारण सांगली के सर्वहित अस्पताल ले जाया गया। यह समारोह रविवार, 23 नवंबर को महाराष्ट्र में उनके गृहनगर में होना था। 

स्मृति मंधाना के पिता को क्या हुआ?

स्मृति मंधाना की शादी टलने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और फैंस ये पता लगाने में जुट गए कि उनके पिता को आखिर क्या हुआ है और अब उनकी तबीयत कैसी है. शादी की मुख्य सेरेमनी बस कुछ ही घंटे दूर थी, तभी शादी की जगह पर सायरन बजाती हुई एक एम्बुलेंस आ गई और वहां मौजूद लोग घबरा गए।

Add Zee News as a Preferred Source


कुछ देर बाद स्मृति मंदाना के वेडिंग मैनेजर तोहिन मिश्रा ने बताया कि क्रिकेटर के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद स्मृति ने शादी कैंसिल कर दी. मंधाना के मैनेजर के अनुसार, क्रिकेटर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने परिवार से जुड़ी चिकित्सा आपात स्थिति के बीच शादी नहीं करना चाहती हैं। 

बता दें कि स्मृति और पलाश 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में अपने करीबी परिवार और प्रशंसकों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने वाले थे. महिला विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कई सदस्य शादी समारोह के दौरान स्मृति के साथ मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी का क्या कसूर? आखिरी ODI में शतक और ‘ मैन ऑफ द मैच’ जीतकर भी बाहर, गंभीर-अगरकर ने फिर दिया धोखा!

 

 

 

 

 



Source link