कलेक्टर का छात्रा से सवाल-क्या बनना चाहती हो ?: जवाब- ‘पावर’ चाहिए, ताकि लड़की होने का अफसोस खत्म कर सके – Singrauli News

कलेक्टर का छात्रा से सवाल-क्या बनना चाहती हो ?:  जवाब- ‘पावर’ चाहिए, ताकि लड़की होने का अफसोस खत्म कर सके – Singrauli News


कलेक्टर के सवाल का जवाब देती छात्रा।

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बेनल सोमवार को बैढ़न स्थित उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां छात्रों से संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा के जवाब ने सभी का ध्यान खींचा। कलेक्टर ने छात्रा से पूछा कि वह बड़ी होकर क्या बनना चाहती है।

.

छात्रा ने जवाब दिया कि उसे ‘पावर’ चाहिए, ताकि वह लड़की होने का अफसोस खत्म कर सके और अपने परिवार की मदद कर सके।

छात्रा का जवाब सुनकर कलेक्टर गौरव बेनल ने कहा, ‘लड़की होना कभी अफसोस की बात नहीं, यह गर्व की बात है। शक्ति, संवेदना और मेहनत, ये तीनों गुण लड़कियों में स्वाभाविक रूप से होते हैं। पावर पढ़ाई और आत्मविश्वास से मिलती है, पहचान लिंग से नहीं।’ कलेक्टर की इस बात पर कक्षा में मौजूद छात्रों ने तालियां बजाईं।

छात्राओं से संवाद करते कलेक्टर।

सफलता के मंत्र भी दिए

कलेक्टर बेनल ने छात्रों को सफलता के मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि हर बच्चा अपनी क्षमता के अनुसार खास होता है, बस खुद पर विश्वास रखने की आवश्यकता है।

कलेक्टर की क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं।

कलेक्टर की क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं।

विद्यालय के शिक्षकों ने कलेक्टर की इस पहल को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद बच्चों की सोच बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कलेक्टर की यह अनौपचारिक कक्षा छात्रों के लिए सीख और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा लेकर आई।



Source link