karun nair cryptic post Viral: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में तीसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया फंस चुकी है. पहले अफ्रीका टीम ने बल्ले से कमाल किया और बोर्ड पर 589 रन टांग दिए, फिर गेंद से गर्दा उड़ाते हुए भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. तीसेर दिन पहली पारी में बैटिंग करने उतरी टीम टीम इंडिया का स्कोर एक समय 95/1 था, वहीं कुछ ही समय में स्कोर 122/7 हो गया.
पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 489 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े और भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन उसके बाद विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरते चले गए. जायसवाल और सुदर्शन के आउट होने क बाद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया. टीम ने 40 रनों के भीतर बैक टू बैक 5 विकेट खो दिए. खबर लिखे जाने तक भारत ने पहली पारी में तीसरे सेशन तक 8 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं.
जिस पिच पर अफ्रीकी बैटर्स ने रनों की बारिश की वहां भारतीय बल्लेबाज टिक भी नहीं सके. मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए बड़ी साझेदारी की कमी साफ नजर आई. टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी के बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अचानक चर्चा में आ गया. ये पोस्ट उस खिलाड़ी का था जिसे कई फैंस टीम में देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ये कोई और नहीं बल्कि करुण नायर हैं. उनका यह पोस्ट भारतीय टीम की खस्ता हालत से जोड़कर देखा जा ररा है.
करुण नायर की एक्स पोस्ट हुई वायरल
करुण नायर ने X पोस्ट में लिखा ‘कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जिन्हें आप दिल से जानते हैं, और वहां मौजूद न होने की खामोशी उसमें अपना अलग ही दर्द जोड़ देती है.’ करुण ने यह पोस्ट 24 नवंबर सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर की. इस वक्त तक टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ गया था. बैक टू बैक विकेट गिरे थे. यही वजह है कि करुण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और फैंस ने इसे टीम इंडिया की मौजूदा स्थिति और नायर के चयन न होने से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.
क्यों चर्चा में हैं करुण नायर?
ये वही करुण नायर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं बावजूद इसके उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला. इंग्लैंड सीरीज में उन्हें मौका मिला था, लेकिन औसत प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. जब भारत अपने घर में वेस्टंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट खेलने उतरी तब करुण का नाम टीम में नहीं था. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया, जबकि रणजी ट्रॉफी 2025 के सीजन में करुण रनों की बारिश कर रहे हैं. फैंस का ये मानना है कि जिस तरह भारत का मिडिल ऑर्डर संघर्ष कर रहा है, इस स्थिति में नायर को मौका मिलना चाहिए था. खासकर तब जब वे पिछले कुछ महीनों में अच्छी फॉर्म में रहे हैं.
5 मैचों में 602 रन बना चुके हैं करुण नायर
टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में कमाल की बैटिंग की है. रणजी के इस सीजन में कर्नाटक का के लिए 5 मैचों में 602 रन बनाए हैं. जिनमें 3 फिफ्टी और एक शतक के साथ एक दोहरा शतक भी शामिल है. टीम इंडिया के लिए करुण एक तिहरा शतक भी लगा चुके हैं. अब तक 10 टेस्ट में उन्होंने 41.35 की औसत से 579 रन बनाए हैं, जिनमें 1 फिफ्टी भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Team India पर ‘बोझ’ बना ये खिलाड़ी…गुहावाटी में भी कटाई नाक, अब टीम से होगी छुट्टी