जयपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल द्रविड़ पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनाए गए थे।
पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग छोड़ दी है। हालांकि, राहुल के IPL फ्रेंचाइजी से अलग होने का कारण पता नहीं चला है।
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने शनिवार को एक रिपोर्ट ने दावा किया कि द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है।52 साल के पूर्व क्रिकेटर इंडिया को 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बनाए गए थे। उनके बाद भारत के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर भी टीम के साथ जुड़े थे।
IPL के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम लीग की पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। पिछले सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीता था।

राहुल द्रविड़ पिछले साल व्हील चेयर पर राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग करते नजर आए थे।
(हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)