गांव में घुसा बाघ, दहाड़ से छूटे पसीने, ग्रामीणों के शोर-शराबे से शांत बैठा टाइगर

गांव में घुसा बाघ, दहाड़ से छूटे पसीने, ग्रामीणों के शोर-शराबे से शांत बैठा टाइगर

X

गांव में घुसा बाघ, दहाड़ से छूटे पसीने, ग्रामीणों के शोर-शराबे से शांत बैठा टाइगर

arw img

मध्य प्रदेश के रायसेन के ग्राम बगासपुर में एक बाघ के दिखने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के शोर-शराबे से बाघ एक घर के पास बैठ गया. न्यूज 18 की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ओबैदुल्लागंज के डीएफओ, तीन रेंजर समेत 40 के करीब स्टाफ वहां पहुंचा था. वन विभाग की टीम के मोर्चा संभालते ही टाइगर गांव से निकल गया. न्यूज 18 से बातचीत में DFO हेमंत कुमार रायकबार ने कहा कि वन विभाग की टीम ने टाइगर को गांव से निकाल दिया है. ऐसी स्थिति में लोग पैनिक न हो, शांत रहें, टाइगर खुद-ब-खुद चला जाता है. बाघ ग्रामीणों की आवाज और शोर-शराबे से शांत होकर बैठ गया था. फिलहाल टाइगर गांव से बाहर हो गया है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

गांव में घुसा बाघ, दहाड़ से छूटे पसीने, ग्रामीणों के शोर-शराबे से शांत बैठा टाइगर

Source link