धान खराब होने का डर खत्म! अपनाएं ये देसी तरीके, सालों तक रहेगा एकदम सुरक्षित

धान खराब होने का डर खत्म! अपनाएं ये देसी तरीके, सालों तक रहेगा एकदम सुरक्षित


Last Updated:

Tips and Tricks: धान की कटाई शुरू होते ही किसानों के सामने बड़ी चुनौती होती है. धान को लंबे समय तक सुरक्षित रखना. पुराने जमाने में बालाघाट के लोग खलियान, गहानी और पाटन-कोठी जैसी तकनीकों से धान को नमी और कीड़ों से पूरी तरह बचाकर सालों तक सुरक्षित रखते थे. आधुनिक समय में भी यह देसी तकनीक किसानों के लिए कारगर साबित हो सकती है.

Agriculture Tips: खरीफ की लगाई हुई धान अब कटना शुरू हो चुकी है. ऐसे में धान की कटाई के बाद से किसानों धान को बेच देते हैं कुछ लोग सरकार के धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेचते या फिर कुछ लोग स्थानीय व्यापारियों को बेच देते हैं. लेकिन ज्यादातर किसान घरेलू उपयोग के लिए धान को सुरक्षित रखते थे, लेकिन अब वह प्रथा धीरे-धीरे खत्म हो रही है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं. धान को सुरक्षित रखने की तरकीब, जिससे आप धान में न तो नमी आएगी और न ही वह खराब होगा.

पहले इसलिए करते धान स्टोर
पहले के जमाने में अनाज की भारी किल्लत होती थी. अचानक कभी अकाल पड़ जाए, तो उस  साल अनाज नहीं मिलता था. ऐसे में पुराने जमाने के लोग धान को सरंक्षित करके रखते थे ताकि आपातकाल की स्थिति में भूखमरी की स्थिति पैदा न हो. इसके लिए बालाघाट के प्राचीन लोग कई तरह से धान को स्टोर करते थे. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि धान को किस तरह से स्टोर करना चाहिए, जिससे धान लंबे तक सुरक्षित रहती थी.

जानिए क्या प्रक्रिया?
बालाघाट में धान की कटाई के बाद गहानी करने की प्रक्रिया होती थी. इसमें एक खरियान (खलियान) बनाए जाते थे. इसमें एक गोल घेरे में अच्छे से सफाई की जाती थी. फिर उसे गोबर से लिपा जाता था. यहां पर धान के लोंबे सहित बिछाया जाता है. फिर उस पर बैलगाड़ी घुमाई जाती है. फिर धान और पराली अलग हो जाती है. पराली को स्टोर करते हैं फिर धान अलग. पहले पुआल अलग की जाती है. फिर धान को हाथ के पंखे से रास उड़ाई जाती थी. फिर रास अलग और धान अलग जाती है. ऐसे में धान पूरी तरह से साफ हो जाती है.

धान को स्टोर करने खास तकनीक
पहले के दौर में धान को स्टोर करने के लिए घर में एक पाटन होता था, जिसमें कोठी और ढोला होता था. ऐसे में इसमें धान को सुरक्षित रखा जाता था. ऊपर से धान को पूरी तरह से पैक कर दिया जाता है. ऐसे में सालों तक धान सुरक्षित रहती है. इसमें न तो नमी लगती है और न ही कीट लगते हैं. ऐसे में सालों तक धान सुरक्षित रहती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

homeagriculture

धान खराब होने का डर खत्म! अपनाएं ये देसी तरीके, सालों तक रहेगा एकदम सुरक्षित



Source link