Last Updated:
आज इंदौर की पांच बड़ी कॉलोनी के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो सिर्फ़ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि चौबीसों घंटे सीसीटीवी सर्विलांस, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों और मजबूत निगरानी के दम पर अपने निवासियों को एक सुरक्षित जगह और पहला विकल्प बन चुकी है. साथ ही आसपास यहां सारी सुविधाएं जैसे प्रतिष्ठित स्कूल, अस्पताल और बाजार भी पास में ही हैं.
इंदौर एक ऐसा शहर है जहां आपको निरंतर विकास देखने को मिलता है. वैसे तो इंदौर को रहने लायक शहरों की रैंकिंग में सबसे अधिक पसंद किया जाता है. यह शहर हर दिन दोगुनी रफ्तार से प्रगति भी कर रहा है अब सवाल है कि अगर इस शहर में आप रहने के लिए अपने सपनों का घर बचाना चाहते हैं तो वह कौन सी जगह हो सकती है.

सबसे पहले जानिए IDA द्वारा विकसित स्कीम नंबर 78के बारे में. आसपास के सरकारी कार्यालयों और उच्च-स्तरीय संस्थानों की उपस्थिति के कारण इस क्षेत्र में सामान्य रूप से सुरक्षा का माहौल अधिक रहता है. स्कीम 78 पर्याप्त रुप से सारी मूलभूत सुविधाएं हैं जिसमें गेटेड कॉलोनी, व्यवस्थित लाइटिंग ड्रेनेज सिस्टम से लैस है. हां यहां के लिए आपको दाम थोड़ा अधिक देना पड़ सकता है.

सुपर कॉरिडोर, जो इंदौर हवाई अड्डे को विजय नगर से जोड़ता है. यहां बड़े पैमाने पर स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर काम हो रहा है. यहां कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों और आईटी हब की मौजूदगी है, जिसके कारण सुरक्षा मानकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाए रखा गया है. ज्यादातर आवासीय परियोजनाएं बड़ी टाउनशिप्स के रूप में विकसित हुई हैं, जहां आधुनिक सुरक्षा तकनीक जैसे कि इंटेलिजेंट सर्विलांस सिस्टम और प्रशिक्षित सुरक्षा दल तैनात हैं. यहां से उज्जैन और औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर जाना भी आसान होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

निपानिया एक शांत और पॉश आवासीय क्षेत्र है, इस इलाके को रईसों की कॉलोनी भी कहा गया है. पिछले कुछ वर्षों में कई गेटेड कॉलोनियां यहां पर बनी हैं जहां इंदौर के सबसे रईस लोग रहते हैं. यह इलाका अपनी अच्छी तरह से रखी गई हरियाली और आधुनिक विला और गेटीड सोसाइटियों के कारण सुरक्षित माना जाता है. शहर के किनारे पर बस होने के कारण यह शहर की भागदौड़ से दूर भी है और अन्य सारी सुविधाएं भी यहां से नजदीक है.

विजय नगर इंदौर का बड़ा व्यवसायिक केंद्र है, यहां कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस मौजूद हैं. इसे इंदौर का सबसे प्रतिष्ठित इलाका भी माना जाता है. कॉर्पोरेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए यह एक प्रमुख विकल्प है. ट्रांसपोर्ट अस्पताल से लेकर सिक्योरिटी तक यहां पर किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. एयरपोर्ट हो या रेलवे स्टेशन दोनों ही जगह यहां से पहुंचना आसान है.

महालक्ष्मी नगर मध्यमवर्ग लोगों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है. कॉलोनी के भीतर के अधिकांश अपार्टमेंट और टाउनशिप सुरक्षित परिसरों में मौजूद हैं. कॉरपोरेट कंपनी में काम करने वाले बैचलर्स के लिए भी इसे सबसे उपयुक्त जगह के रूप में देखा जाता है. यह इलाका विजयनगर और बॉम्बे हॉस्पिटल से लगा हुआ. प्रमुख बाजारों और स्वास्थ्य सुविधाओं के पास होने के कारण, निवासियों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है.

अगर आप दौड़ भाग से सुकून वाली जगह की तलाश में है तो राजेंद्र नगर और सुदामा नगर, दोनों ही इंदौर के पुराने और सुस्थापित आवासीय क्षेत्र हैं, जो अपनी सामुदायिक सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं. सुदामा नगर एक बड़ा और घना बसा हुआ इलाका है जहां एक मजबूत सामाजिक ताना-बाना है, जबकि राजेंद्र नगर अपनी व्यवस्थित योजना और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. दोनों ही क्षेत्रों में पुलिस थाने की नजदीकी और नियमित गश्त से कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहती है.